X बंद करें
   

प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में होली चाइल्ड के छात्र शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

​मुजफ्फरनगर- खेल जगत से जनपद के लिए एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जरौड़ा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया है।

जरौड़ा निवासी अनुज चौधरी के सुपुत्र शिव चौधरी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और कड़े परिश्रम के दम पर सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व किया और मंडल चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के योगाचार्य सतकुमार ने बरेली में उपस्थित रहकर छात्र का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। शिव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

छात्र की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत बनाने का मुख्य माध्यम है। उन्होंने शिव चौधरी व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News