X
मुजफ्फरनगर- युवा पंजाबी संगठन (सम्बद्ध पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश) द्वारा स्वर्गीय हीरा लाल लूथरा एवं स्वर्गीय श्रीमती अंजला लूथरा की पुण्य स्मृति में 22वां निःशुल्क विशाल मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गांधी कॉलोनी पचेंडा रोड स्थित बारात घर में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और रक्तदान कर सामाजिक सरोकार में अपना योगदान दिया।

विशिष्ट चिकित्सकों ने दी निःशुल्क सेवाएं
कैंप में शहर के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों—डॉ. सुधीर लूथरा, डॉ. अनिल कक्कड़, डॉ. विभोर जैन, डॉ. करण मारवाह तथा डॉ. सिद्धार्थ कथूरिया ने मरीजों की निःशुल्क डॉक्टरी जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, समाजसेवी डॉ. एम.के. बंसल एवं कुंज बिहारी अग्रवाल ने शिरकत की। अतिथियों ने संस्था के इस पुनीत प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के वंचित वर्ग के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं। इस दौरान संगठन संस्थापक अनिल अरोड़ा, चेयरमैन रितेश नागपाल, अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, सचिव प्रशांत मक्कड़, कोषाध्यक्ष गगनदीप सिंह, राजेंद्र कुमार, जुगल किशोर खत्री और कुलदीप कपिश सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















