X
लखनऊ/मुज़फ्फरनगर- मानसून में इस वर्ष रुक रुक कर हो रही लगातार बरसात से अधिकांश क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन रही है। मुज़फ्फरनगर व मेरठ समेत आसपास के जनपदों में भी यही समस्या बनी हुई है। मुज़फ्फरनगर के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर सभी जगह भारी वर्षा के चलते कई-कई फुट जलभराव हो रहा है और सड़कें भी टूटती दिख रही हैं सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे हो रहे हैं।
मुज़फ्फरनगर में तेज बारिश से झांसी रानी पर दुकान के बाहर ढह गई नाले की दीवार, दुकानदार परेशान
यूपी के 58 जनपदों में बारिश का एलर्ट
सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, शामली, मेरठ, आगरा, बरेली, सम्भल, अमरोहा, मुरादाबाद, गोरखपुर व लखीमपुर खीरी आदि जनपदों में 23 अगस्त 2026 को हल्की बूंदाबांदी की प्रबल सम्भावना मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। जबकि मिर्जापुर, सोनभद्र व वाराणसी समेत कुछ जनपदों में भारी बारिश की सम्भावना है।
मुज़फ्फरनगर में सड़कों पर जलभराव
लगातार बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है बाजारों में सड़कें खाली दिख रही हैं तो सड़कों पर कई कई फुट जलभराव से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लोगों के मकानों व दुकानो में भी नाले-नालियों का गंदा पानी घुस रहा है। शनिवार सुबह हुई बरसात से शिव चौक, मेरठ रोड़, गाँधी कॉलोनी, नई मंडी, द्वारिकापुरी, रामलीला टिल्ला, खालापार, नुमाइश कैम्प आदि मौहल्लों में जलभराव देखा गया।

क्या है कारण, नालों में सट्टा कूड़ा…
नगर पालिका परिषद वैसे तो सौन्दर्यकरण के नाम पर अच्छा खासा पैसा खर्च कर रही है। स्ट्रीट लाइट, चैराहों का सौन्दर्यकरण आदि परंतु नालियों व नालों की नियमित रूप से सफ़ाई कराना शायद ज्यादा भारी काम है। नगर पालिका का विस्तार हुआ परंतु कुछ वार्ड तो ऐसे हैं जहाँ नालियों की सफ़ाई वर्षों से शायद ही हुई हो। नालियों में गंदगी, कूड़ा आदि सटा रहता है पानी की निकासी आखिर कैसे होगी।

सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे…
पिछले कुछ दिनों से हो रही जोरदार बरसात से जलभराव के साथ-साथ सड़कों में गड्ढे हो गए हैं तो कहीं सड़कें टूट रही हैं तो कहीं तो नाले ही टूटने लगे हैं। गांधी कॉलोनी, सुभाष नगर, रेलवे रोड़ आदि नगर के मुख्य क्षेत्रों में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













