X बंद करें
   

तिरंगे की शान में नवीन मंडी स्थल पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

​मुजफ्फरनगर- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नवीन मंडी स्थल स्थित संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी का जश्न अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों व व्यापारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

व्यापारी नेता संजय मिश्रा की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि “हमारा तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और वीर शहीदों के अदम्य साहस व बलिदान का प्रतीक है।” ​इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मवीर बालियान, जाट महासभा अध्यक्ष राकेश त्यागी, जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, विजय प्रताप सिंह, अभिलक्ष मित्तल, राघव मिश्रा, इम्तियाज अली खान, रवि शर्मा, सुखबीर सिंह, रमन शर्मा, अरुण गुप्ता, रवि कुच्छल, कुश कुच्छल, रिंकु गुप्ता, विनोद शर्मा, सतेन्द्र मान, सभासद राहुल पवार, मदन शर्मा, निशांत शर्मा, अनुराग शर्मा, अमरेन्द्र तोमर, सुशील कुमार और आशीष शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News