X बंद करें
   

पंचायत में 25 लाख में तय हुआ जमीन का सौदा, 18 लाख हड़पने का आरोप; पीड़ित ने प्रेसवार्ता में लगाई न्याय की गुहार

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जमीन बंटवारे के विवाद में पंचायत के फैसले के बाद 18 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। ग्राम किशनपुर (थाना भोपा) निवासी आबिद ने परिवार सहित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
​पीड़ित आबिद के अनुसार, उसके परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर उपजिलाधिकारी जानसठ के न्यायालय में तकसीम (बंटवारे) का वाद विचाराधीन था। इसी बीच उसकी भाभी अकलीमा ने करीब 10 बीघा 8 बिस्वा भूमि शुभम चौधरी के नाम बैनामा कर दी। शिकायत के बाद दाखिल-खारिज रुक गया था।

आबिद के अनुसार, ​विवाद सुलझाने के लिए दो माह पूर्व पंचायत हुई, जिसमें तय हुआ कि आबिद को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे और वह मुकदमा वापस लेकर दाखिल-खारिज होने देगा। आबिद का आरोप है कि शुभम चौधरी ने 25 लाख रुपये पंचायत में मौजूद जिम्मेदार लोगों—अनीस (7 लाख), ग्राम पिमोड़ा प्रधान सत्तार व शाहनजर (11 लाख) और रफी (7 लाख)—के पास जमा कराए।

पंचायत के वादे पर भरोसा कर आबिद ने कोर्ट से मुकदमा वापस ले लिया और दाखिल-खारिज भी करा दिया। इसके बाद अनीस ने उसके हिस्से के 7 लाख रुपये दे दिए, लेकिन प्रधान सत्तार, शाहनजर और रफी ने बाकी 18 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि 6 अगस्त को पैसे मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। भोपा पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अधिकारियों से गुहार लगाई है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News