X
मुजफ्फरनगर- लिंक रोड, गांधी कॉलोनी स्थित ‘देवोपम किड्स गार्डन’ में गुरुवार को हरियाली तीज का त्यौहार अत्यंत उल्लास, मस्ती और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में अनेकों माताओं (मदर्स) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल मैनेजमेंट द्वारा सभी मदर्स को सुंदर मेहंदी लगवाकर किया गया, जिसकी सभी माताओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके पश्चात स्कूल की प्रधानाचार्या नेहा अरोरा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी मदर्स का आत्मीय स्वागत किया और कई मनोरंजक सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

सोलह श्रृंगार पर आधारित प्रश्नोत्तरी और तीज क्वीन प्रतियोगिता रही मुख्य आकर्षण
आज के इस विशेष आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘सोलह श्रृंगार’ पर आधारित विशेष प्रश्नोत्तरी (Quiz) और थीम आधारित गीत रहे, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। मदर्स के लिए कई तरह के फन गेम्स आयोजित किए गए, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। माताओं ने तीज के पारंपरिक व आधुनिक गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय और यादगार बना दिया। माताओं की क्रिएटिविटी और आकर्षक वेशभूषा के आधार पर ‘तीज क्वीन’ और ‘बेस्ट ड्रेस्ड मदर’ का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की प्रधानाचार्या नेहा अरोरा ने सभी उपस्थित माताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती जी से प्रार्थना करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मनवांछित इच्छाएं पूर्ण होने की कामना की।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














