X
मुजफ्फरनगर- राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय के सम्मान, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की पहचान है। हमें सदैव तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचा रहा है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।
केशव मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
केशव मंडल में मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल के संरक्षण में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के आह्वान पर विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक श्रीमोहन तायल, उपाध्यक्ष वैभव त्यागी व मीडिया प्रभारी विनित धीमान, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पवार, जगदीश पांचाल, कपिल त्यागी, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, विशाल गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इनके साथ ही आजाद हिन्द पब्लिक स्कूल रामपुरी की अध्यापिका प्रिंसी त्यागी, समरीन, मुस्कान और स्कूल के छोटे छोटे बच्चे अवंतिका, वंश, गायू, अदिति, यश, फैज व नाबिया आदि का भी तिरंगा रैली में पुरा सहयोग रहा। सभी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।
अपहरण व लूट के 26 साल पुराने मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई फाँसी की सजा
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। यह तिरंगा यात्रा विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ा मंडल, केशव मंडल, नई मंडी मंडल एवं हनुमत मंडल में आयोजित की गई, जहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी यात्राओं में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, कार्यक्रम संयोजक श्रीमोहन तायल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विकास पंवार, विशाल गर्ग, सुनील दर्शन, शरद शर्मा, संजय गर्ग, विजयी प्रजापती, ममता अग्रवाल, सचिन त्यागी, विपुल त्यागी, यशपाल पंवार, दीपक मित्तल, प्रवीण खेड़ा, नंदकिशोर पाल, अमित शास्त्री, प्रशांत गौतम, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, अमित पटपटिया, मोनाली पँवार, शालब गर्ग, हिमांशु गोयल, राधे वर्मा, मनोज पांचाल, अमित सुधा, चमन वाल्मिकी, ललित वाल्मिकी, सुशील गोयल एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














