X
मुज़फ्फरनगर- स्वतंत्रता दिवस पर “जज्बा दौड-12” हर कोई दौडेगा देश के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जज्बा दौड- 12 के माध्यम से शहीदों के प्रति एक नया जज्बा पूरे मुजफ्फरनगर के अन्दर देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरनगर का प्रत्येक व्यक्ति “एक देश-एक चुनाव समर्थन में परे जज्बे के साथ 16 अगस्त रविवार को प्रातः 6:00 बजे दौडकर अपना जज्बा दिखायेगा।
आगामी 16 अगस्त की जज्बा दौड में पर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ० संजीव बालियान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक राजपाल सिंह बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय लोकल जिला अध्यक्ष संजय राठी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजीव वर्मा, सभी पालिका सभासद, सभी जिला पंचायत सदस्य, सभी संगठन छात्र-छात्राओ के साथ कदम से कदम मिलाकर जज्बा दौड-12 में दौडेगे।
जज्बा दौड़-12 लगभग 4 किलोमीटर प्रातः 6:00 बजे पहले लड़को की दौड़ गेट नं० 2 से शुरू की जायेगी। उसके लगभग 15 मिनट बाद गेट नं0 1 से दूसरी जज्बा दौड़-12 लड़कियो की शुरू होगी। जिन्हे जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाज के प्रबुद्ध लोग केसरिया झंडी लहराकर अपना जज्चा दिखाने के लिए दौड़ का शुभारंभ करेगे। जिससे नवयुवक अपना पसीना शहीदो को याद करने के लिए निकाल सके। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका आदि ने दौड़ को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हर प्रकार से तैयारियाँ कर ली है। लड़के-लड़कियो की दौड़ के रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, एम्बुलेंस व्यवस्था चिकित्सा व्यवस्था, जल व्यवस्था, संगठनो द्वारा स्वागत व्यवस्था आदि कर ली गई है।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि लडके-लडकियो को अलग अलग लाखो के ईनाम शहिदों की याद में अपना पसीना बहाने के लिए लक्की ड्रॉ द्वारा दिये जायेगे। जज्बा दौड में दौडने के लिए फार्म आसानी से उपलब्ध है। लक्की ड्रॉ से विजयी एक लड़के को स्कूटर व एक लड़की को स्कूटर अलग अलग दिये जायेगे। इस बार स्कूटरो की संख्या 8 व लगभग 10 साइकिलों के अतिरिक्त जीवन उपयोगी अनेको पुरूस्कार शहीदो के सम्मान में दिये जायेगे। जज्बा दौड़-12 हर नागरिक में “घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा” अभियान को भी जन पहुँचाने में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगी। जिससे बच्चों में आजादी का जज्बा नया रूप ले सके। 1100 से ज्यादा फॉर्म छात्र छात्राओ में फ्री में वितरित किये जायेगे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com
अमित पटपटीया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त को सांय 4 बजे गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी से जज्बा-12 बाइक रैली निकाली जायेगी। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी आदि संयुक्त रूप से करेगे। जो बाइक रैली शहर के मुख्य रास्तो पर होते हुए रेश विहार, रेशू एडवरटाइजिंग पर विराम करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हितेश आनंद, अंकुर जैन, मनीष भारती, अजय अनेजा, गुलशन अरोड़ा, हरिश अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, गौरव नारंग, कार्तिक कपिल, अगम बंसल, अनिकेत गुप्ता, संदीप राज, मनी पटपटिया, अंशु बाठला, पारूल कुमार, मेघा बाठला आदि उपस्थित रहे।
















