X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत के अवर अभियंता अरविंद कुमार हुए सेवानिवृत्त; अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने दी विदाई

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जनपद में लंबा और उत्कृष्ट सेवाकाल देने वाले जिला पंचायत के अवर अभियंता (JE) अरविंद कुमार शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें अत्यंत उत्साह व हर्षोल्लास के साथ विदाई दी। समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अरविंद कुमार को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके सुखद व समृद्ध भावी जीवन की कामना की।

विभिन्न जनपदों में दी बेहतरीन सेवाएं

पड़ोसी जनपद मेरठ के मूल निवासी अरविंद कुमार का सेवाकाल बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने अपने करियर के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों मेरठ, फिरोजाबाद (5 वर्ष), मथुरा, बिजनौर, बुलंदशहर और आजमगढ़ में अपनी कुशल सेवाएं दीं। मुजफ्फरनगर जनपद से उनका विशेष लगाव रहा। अरविंद कुमार पूर्व में वर्ष 2013 से 2020 तक लगातार 7 वर्षों तक मुजफ्फरनगर जिला पंचायत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद वर्तमान में वे पिछले लगभग ढाई महीनों से पुनः मुजफ्फरनगर में ही कार्यरत थे।

विदाई समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल समेत उपस्थित तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने अरविंद कुमार के कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और समर्पण की जमकर सराहना की। इस दौरान सहकर्मियों ने उन्हें उपहार भेंट कर उनके साथ बिताए पलों को याद किया और शुभकामनाएं दीं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News