X
मुज़फ्फरनगर- पंजाबी समाज व वैश्य समाज के गणमान्य लोगों की सूझबूझ से राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व मुज़फ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ के बीच मनभेद और मतभेद का पटाक्षेप हो गया। पिछले कुछ दिनों से मीनाक्षी चौक पर हुए धरने से बढ़ा विवाद आज समाज और मीडिया के बीच समाप्त हो गया। अंकुर दुआ ने सांसद हरेंद्र मलिक पर टिप्पणी ना करते हुए कहा हमे मामला समाप्त करना है बढ़ाना नहीं है।
दरअसल, मीनाक्षी चौक के निकट लगने वाले कावड़ सेवा शिविर के अतिक्रमण को लेकर कावड़ सेवा शिविर संचालकों के पक्ष में अंकुर दुआ ने मीनाक्षी चौक स्थित बर्फखाने पर धरना दिया था जिसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पहुँच कर कावड़ सेवा शिविर को 5 फुट पीछे कराते हुए मामला निपटाया था।

परंतु अगले ही दिन मुज़फ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिसके बाद उसी स्थान पर पुनः धरना दिया गया जिसमें सर्वसमाज के लोग अंकुर दुआ के पक्ष में धरने पर पहुँचे। जिसकी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद अंकुर दुआ ने मुकदमा कराने का राज्यमंत्री कपिल देव पर खुलकर आरोप लगाया था।

तभी से दोनों के मध्य गलतफहमी व विवाद बढ़ गया था। वैश्य समाज व पंजाबी समाज के तमाम जिम्मेदार लोगों ने मामले को निपटाने हेतु बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ व मंत्री कपिल देव से कई बार बातचीत की और दोनों में सुलह कराई। जिसके लिए रविवार की शाम को जानसठ रोड़ स्थित एक बैंकट हाल में दोनों समाज के गणमान्य लोगों व मीडिया की मौजूदगी में मामले का निपटारा करा दिया गया।
अंकुर दुआ ने सभी समाजों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, भीमसेन कंसल, नीलकमल पूरी व संजय मित्तल आदि ने बन्द कमरें में हमारे मनभेद दूर करा दिए हैं। शासन, प्रशासन को मेरी किसी बात से ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूँ। धरने पर मेरे या किसी से भी कोई अपशब्द किसी के लिए निकला हो तो उसके लिए भी मैं खेद व्यक्त करता हूँ।
मंत्री कपिल देव ने कहा, किसी भी विवाद को खूबसूरत एन्ड देकर समापन कर लिया जाए। अंकुर दुआ ने खेद व्यक्त किया, आपने मुझे बुलाया तो मैं उपस्थित हूँ। मेरा कोई मतभेद ना था और ना अब है। बिना किसी शर्त या टिप्पणी के इस मामले को जनपद व समाजहित में इस मामले को यहां समाप्त करते हैं।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, गौरव स्वरूप, डॉ वीरपाल निर्वाल, भीमसेन कंसल, संजय मित्तल, नीलकमल पूरी, कुलभूषण बजाज, विनोद डावर, अनिल सोबती, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अशोक बाठला, प्रमोद मित्तल, सत्यप्रकाश रेशु, प्रमोद अरोरा, कुशपुरी, यश कपूर, प्रवीण खेड़ा, पवन छाबड़ा, पूर्व सभासद पवन अरोरा, अश्वनी रहेजा, हासानन्द शर्मा एडवोकेट, गिरीश पाहुजा, डॉ महेंद्र कुमार पोपली, शलभ गुप्ता, अचिन सागर, विजय बाटा, राधेश्याम अरोरा, प्रशांत खत्री, प्रेमप्रकाश अरोरा, राकेश त्यागी, धर्मेंद्र चंचल, सोनू भाटिया, ओमप्रकाश अरोरा, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश गोयल, विपुल भटनागर, शरद गोयल, सलेक चंद पाल, सचिन जौहरी, अमित कुमार, अरविंद भारद्वाज, संदीप रंजन, वासु प्रजापति, पवन अग्रवाल व भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














