X बंद करें
   

जिला कारागार में देवशयनी एकादशी पर गूंजे सुंदरकांड के मंत्र, हुआ भव्य यज्ञ

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आज प्रातः जिला कारागार परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भव्य यज्ञ का विशेष आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य बंदियों के जीवन में सकारात्मकता, मानसिक शांति और आध्यात्मिक चेतना का संचार करना रहा।

आध्यात्मिक माहौल में आयोजित इस यज्ञ के मुख्य यजमान जेलर नीरज श्रीवास्तव एवं डिप्टी जेलर यशवेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद के संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया कि यज्ञ का संचालन विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बंदीजनों ने भी पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं।

समारोह में समाज के कई गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश चंद्र बंसल, हरीश सचदेवा, राकेश तनेजा, राजीव रहेजा, संजय कुमार अरोरा और मनोज कुमार अरोरा मौजूद रहे। इसके अलावा भारत विकास परिषद से एडवोकेट शिशु कांत गर्ग एवं सुधीर चौधरी, नीरज कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पूरा कारागार परिसर भक्तिमय भजनों और सुंदरकांड की चौपाइयों से गुंजायमान रहा। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की सराहना की।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com