X
मुजफ्फरनगर- नचिकेता स्कूल्स में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और वैश्विक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घाना उच्चायोग (नई दिल्ली) के काउंसलर (संस्कृति एवं पर्यटन) कॉनराड नाना कोजो असिएडू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य वक्ता असिएडू ने विद्यार्थियों को भारत-घाना के मैत्रीपूर्ण संबंधों, वैश्विक शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नेतृत्व क्षमता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती जसबीर कौर और उप प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलते हैं। उन्होंने छात्रों को बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि से संवाद कर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। विद्यालय प्रबंधन ने असिएडू को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














