X बंद करें
   

मुज़फ्फरनगर- क्रांतिसेना महिला मोर्चा की बैठक, महिलाओं को संगठनात्मक रूप से किया जागरूक

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने गतदिवस रामपुरी एवं शहाबुद्दीनपुर क्षेत्र में महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं को सामाजिक एवं संगठनात्मक रूप से जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।

बैठक के दौरान पूनम चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया कि क्रांति सेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 33वाँ कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन आनंद भवन, रुड़की रोड, मुजफ्फरनगर पर किया जा रहा है। इस सेवा शिविर का शुभारंभ एवं उद्घाटन 29 जुलाई 2026 को होगा। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें तथा समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करें। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के साथ जिला उपाध्यक्ष पूनम चाहल, जिला महामंत्री सुमन प्रजापति, जिला संगठन मंत्री अनीता प्रजापति एवं जिला उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News