X
मुज़फ्फरनगर- आगामी कावड़ यात्रा से पूर्व रुड़की रोड़ कावड़ मार्ग पर बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई-छटाई का कार्य किया जाना है जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को क़रीब 4 घण्टे तक बाधित रहेगी।
बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कल दिनांक 16 जुलाई 2026 को 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र रूडकी रोड के क्षेत्रान्तर्गत आगामी कावड यात्रा के दृष्टिगत अनुरक्षण व विद्युत लाईनों के बीच आने वाले पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छटाई का कार्य किया जायेगा। जिसके कारण कल दिनांक 16.07.2026 में सुबह समय 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत उपकेन्द्र रूडकी रोड से निर्गत समस्त 11 के0वी0 पोषकों पर शट डाउन रहेगा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













