X
मुजफ्फरनगर/लखनऊ- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व गतिशील बनाने के उद्देश्य से गुरुवार देर रात एक बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी नवीनतम स्थानांतरण सूची के तहत राज्य में 20 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिसमें कई प्रमुख विभागों के विशेष सचिव, महानिदेशक और विभिन्न जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) के कार्यभार बदले गए हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल में मुजफ्फरनगर जनपद से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नाम भी शामिल है। मुजफ्फरनगर में तैनात अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) यानी एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह को शासन ने पदोन्नति/नई जिम्मेदारी देते हुए इटावा जिले का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया है। वहीं, इटावा के निवर्तमान सीडीओ अजय कुमार गौतम को अपर आयुक्त (राज्य कर), गाजियाबाद प्रथम के पद पर भेजा गया है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com














