X बंद करें
   

द लर्निंग ट्री स्कूल में उल्लासपूर्वक मनाया गया पितृ दिवस

By प्रशांत खत्री

Updated On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित द लर्निंग ट्री स्कूल में पितृ दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, स्नेह एवं कृतज्ञता के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भावनाओं, प्रेम और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने पिताओं के सम्मान में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से पिता-पुत्र एवं पिता-पुत्री युगल नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं आनंदमय बनाने के लिए पिताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बच्चों के साथ यादगार क्षण साझा किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और पारिवारिक सौहार्द से सराबोर रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि “पिता परिवार की आधारशिला होते हैं। उनका त्याग, अनुशासन, परिश्रम और मार्गदर्शन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। पितृ दिवस हमें उनके निःस्वार्थ प्रेम, समर्पण और योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।” उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी पिताओं के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया। विद्यालय परिवार ने समस्त पिताओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News