X बंद करें
   

मुजफ्फरनगर- होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में मानव कल्याण हेतु महायज्ञ

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को मानव कल्याण, विश्व शांति एवं पारिवारिक सुख-समृद्धि हेतु एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आहुति देने और स्वामी जी के प्रवचन सुनने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

यज्ञ के मुख्य ब्रह्मा स्वामी तेजेश्वरानंद महाराज रहे, जबकि पुरोहित के रूप में अनिल शास्त्री एवं सुरेंद्र आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां संपन्न कराईं। यज्ञमान के रूप में कृषिपाल सिंह, मुनेश देवी, देवेंद्र दहिया और सुचिता दहिया ने दायित्व निभाया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी तेजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि परमात्मा की आज्ञाओं का श्रद्धापूर्वक पालन करना ही सच्ची भक्ति है।

इस पावन अवसर पर असाध्य एवं जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए एक निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का भी शुभारंभ किया गया। प्राकृतिक चिकित्सक डॉ० ऋषभ गुप्ता ने शिविर में पहुंचे दर्जनों मरीजों का एक्यूप्रेशर और प्राकृतिक पद्धतियों द्वारा परीक्षण किया। शिविर में मुख्य रूप से कमर दर्द, डिप्रेशन, साइटिका, डायबिटीज, थायराइड और एसिडिटी जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों का मौके पर ही सफल उपचार किया गया।

गांव गादला में 120 गज का तालाब 40 गज में हुआ तब्दील, जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अतिक्रमण का लगाया आरोप

धार्मिक एवं सेवा के इस भव्य समागम में जडौदा, लच्छैडा, मोलाहेडी, नरा, वहलना सहित मुजफ्फरनगर शहर के सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से मास्टर विजय सिंह, जीतसिंह तोमर, संसार सिंह, आर्यनराज कौशिक, श्रद्धापाल सिंह, जशवीर सिंह, कैप्टन प्रवीन चौधरी, सुघोष आर्य, नीरज बालियान, आजाद सिंह, अंकुर दहिया, कर्मवीर सिंह, संजय गोयल, शशिकांत मित्तल, राकेश धीमान, अरविन्द प्रधान और मोनू प्रधान सहित समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News