X
मुजफ्फरनगर- शिवसेना के वरिष्ठ नेता ललित मोहन शर्मा को पुनः उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में भारी हर्ष का माहौल है। इसी कड़ी में क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने ललित मोहन शर्मा के आवास/कार्यालय पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया।
कुशल नेतृत्व और जनसेवा का मिला प्रतिफल- पूनम चौधरी
इस गरिमामयी अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने ललित मोहन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपना उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, बेजोड़ संगठन क्षमता और निरंतर जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का सीधा परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ललित मोहन शर्मा के ऊर्जावान नेतृत्व में संगठन पूरे प्रदेश में एक नई ऊंचाई छुएगा और समाज व राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

स्वागत समारोह के दौरान महिला मोर्चा की सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ललित मोहन शर्मा को ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पमालाएं पहनाईं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार सम्मान किया। उपस्थित सभी बहनों ने उनके उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्रांति सेना को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
इस भव्य अभिनंदन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी पूनम चौधरी, अनीता ठाकुर, रानी चौधरी, आरती सैनी, पूनम चाहल, राखी प्रजापति, मोनिका प्रजापति, कमलेश देवी, सविता कश्यप, महेंद्री, अमृता, दुलारी सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता और संगठन के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com















