X बंद करें
   

मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे श्री कृष्ण के भजन, 23वें दिन श्रद्धा के साथ हुआ गीता पाठ

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में चलाई जा रही श्रृंखला के 23वें दिन सोमवार को भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मंदिर में भव्य गीता पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। संदीप गोयल और गरिमा गोयल के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में भगवताचार्य पंडित अरुण मिश्रा का सानिध्य रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत गोयल परिवार द्वारा निकाली गई गीता जी की भव्य शोभायात्रा और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतुल गर्ग व राजेश वर्मा ने गणेश व शारदा वंदना की। श्रद्धालुओं ने महामंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ के जाप के साथ गीता जी के 15वें अध्याय ‘पुरुषोत्तम योग’ का पाठ किया।

भजन संध्या में गायक राजेश वर्मा, सुभाष गर्ग, महेंद्र रावत और गरिमा बहन द्वारा प्रस्तुत भजन “राधे कौन से पुण्य किये तूने, हरि रोज तेरे घर आते हैं…” पर श्रद्धालु झूम उठे। संस्था के अतुल गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम योग का पाठ मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और विश्व शांति का अचूक आधार है। इस दौरान ‘घर-घर गीता’ संकल्प के तहत पत्रक भी बांटे गए। कार्यक्रम में विपिन गुप्ता, विमल प्रताप, मिनाक्षी गर्ग सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News