X बंद करें
   

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे भक्ति स्वर, हनुमान चालीसा का पाठ किया

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार के पावन अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा, पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित विजेंद्र मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं गीता पाठ से जुड़े सभी सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष आनंद देव मिश्रा, इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम का मंदिर परिसर में आगमन हुआ, जिनका श्रद्धापूर्वक सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा, रोहित शर्मा व अमित शर्मा सहित भरतिया कॉलोनी के सम्मानित नागरिक, मातृशक्ति एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News