X
मुजफ्फरनगर- संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा नई मंडी स्थित बड़ी धर्मशाला में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉडी बिल्डिंग और कुश्ती के क्षेत्र में वैश्य समाज व देश का नाम रोशन करने वाली महाराजगंज की प्रतिभावान बेटी रोमा गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने की तथा कुशल संचालन महामंत्री अनिल तायल द्वारा किया गया।
रोमा गुप्ता की उपलब्धियों को सलाम
समारोह में अपनी खेल यात्रा साझा करते हुए रोमा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कड़े परिश्रम और लगन की बदौलत ‘मसलमेनिया प्रो कार्ड विजेता’ बनने का गौरव हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने आईबीएन इंडिया (IBN India) में चौथा स्थान और अखिल भारतीय योग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज का सिर फक्र से ऊंचा किया है।
पगड़ी पहनाकर किया ‘बिटिया’ का सम्मान
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रोमा गुप्ता को समस्त वैश्य समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर और वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। रोमा को बधाई देते हुए संजय मित्तल ने कहा “रोमा हमारे पूरे समाज की बेटी है। भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो महासभा उनके साथ खड़ी है।”
इस दौरान सभा के संरक्षक सतीश गोयल ने बिटिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी ओर से ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया। समारोह के बाद समाज के लोग रोमा गुप्ता को लेकर शिव मूर्ति पहुंचे, जहां भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया गया। इसके पश्चात अग्रसेन सेवा समिति द्वारा कृष्णापुरी में भी बिटिया का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने के लिए वैश्य समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक सतीश गोयल, अध्यक्ष संजय मित्तल, श्रीमोहन तायल, दिनेश बंसल, विश्वदीप गोयल, अमित बंटी, आशुतोष गुप्ता, राजेश गोयल, सरवन अग्रवाल, कशिश गोयल, अजय सिंघल, शोभित गुप्ता, पवन सिंघल, मुकेश गुप्ता, संजीव गोयल, अशोक गर्ग, अजय गर्ग, रजत गोयल, विवेक गर्ग, अचिन कंसल, नीरज अग्रवाल, राजेंद्र तायल, रविंदर लाला, संजीव कुमार भोकारहेड़ी, अमित मित्तल, रजत यारसर, अंकुर गुप्ता और लवी गोयल सहित सैकड़ों वैश्य बंधु उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













