X
मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित द लर्निंग ट्री स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही स्नेह, उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर माताओं के लिए रोचक खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम को विशेष बनाने हेतु ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सोनिया सहगल, वरिष्ठ मनोचिकित्सक, जिला अस्पताल, मुज़फ्फरनगर रहीं। उन्होंने माताओं को मानसिक सुदृढ़ता, सकारात्मक सोच एवं संतुलित जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने संदेश में कहा, “माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि का आधार है। मातृ दिवस हमें माँ के त्याग, ममता एवं निःस्वार्थ प्रेम को नमन करने का अवसर प्रदान करता है। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में माताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भावनात्मक जुड़ाव को और अधिक सशक्त बनाना है।” कार्यक्रम का समापन सभी माताओं, अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













