X बंद करें

मुजफ्फरनगर- यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन; शिव चौक से रोडवेज तक हटाया अतिक्रमण, 228 वाहनों के काटे चालान

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- शहर की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बुधवार को जनपद की यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चली इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर मोर्चा संभाला। अभियान के अन्तर्गत इन सभी मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया और सड़क पर खड़े वाहनों के चालान भी काटे गए।

  • ​महावीर चौक से प्रकाश चौक तक।
  • ​रोडवेज बस अड्डा और कोर्ट रोड।
  • ​अंबेडकर चौराहा से झांसी की रानी और आलू मंडी।
  • ​शिव चौक के आसपास के सभी व्यस्त मार्ग।

​इन क्षेत्रों में सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़कों पर सामान रखकर रास्ता बाधित किया गया, तो भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

नो-पार्किंग में खड़े 228 वाहनों पर गिरी गाज

​यातायात प्रभारी (TI) राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नो-पार्किंग जोन में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध भी मोर्चा खोला। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लग रहे जाम को देखते हुए पुलिस ने कुल 228 वाहनों के चालान किए। पुलिस की इस सख्ती से मुख्य मार्गों पर आवाजाही सुगम नजर आई।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News