X बंद करें

द लर्निंग ट्री स्कूल में धूमधाम से संपन्न हुआ सत्र 2025-26 का ग्रेजुएशन डे समारोह

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

X

मुजफ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित ‘द लर्निंग ट्री स्कूल’ में सत्र 2025-26 का ग्रेजुएशन डे समारोह अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरे पर सफलता की खुशी और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं का मन मोह लिया।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रिंसिपल महोदया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “आज का दिन आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। आपने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।” उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News