X बंद करें

पीड़िता की फरियाद पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का सख्त रुख, पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

X

मुज़फ्फरनगर- आज मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे थे। इसी दौरान पचैंडा रोड क्षेत्र से आई एक पीड़ित युवती ने पहुंचकर अपनी आपबीती मंत्री जी के समक्ष रखी।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति द्वारा उसके साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता की गंभीर शिकायत को सुनते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

मंत्री ने इंस्पेक्टर नई मंडी बृजेश शर्मा एवं चौकी इंचार्ज टीपी नगर संदीप कुमार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए तथा निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News