X
नई दिल्ली- सोशल मीडिया पर रसोई गैस (LPG) रिफिल बुकिंग की समय-सीमा को लेकर चल रही खबरों पर केंद्र सरकार ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि गैस बुकिंग के नियमों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं।
एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा से संबंधित समाचार रिपोर्टों पर सरकार का स्पष्टीकरण
सरकार के संज्ञान में आया था कि कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि पीएम उज्ज्वला योजना (PMUY) के लिए 45 दिन और अन्य कनेक्शनों के लिए 25 से 35 दिन की नई समय-सीमा तय की गई है। मंत्रालय ने इसे खारिज करते हुए कहा कि पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। वर्तमान नियमों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर रिफिल बुकिंग की जा सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए जनता को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

















