रसोई पर महंगाई की मार- घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़े, ईरान जंग के चलते किल्लत की आशंका

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

नई दिल्ली- आम आदमी की रसोई पर एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। वैश्विक स्तर पर ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका के चलते घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण यह कदम उठाया गया है, जिसका सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ेगा।

ईरान और मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव के कारण भारत सहित दुनिया भर में ऊर्जा संकट का खतरा मंडरा रहा है। भारत अपनी गैस जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात (Import) करता है। यदि युद्ध की स्थिति और गंभीर होती है, तो आने वाले दिनों में एलपीजी की आपूर्ति में बाधा आ सकती है। इसी किल्लत की आशंका को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गैस की कीमतें उछल गई हैं।

गैस की संभावित कमी से निपटने के लिए भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे LPG का घरेलू उत्पादन बढ़ाएं, ताकि बाहरी देशों पर निर्भरता कम की जा सके और घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना न करना पड़े। सरकार का प्रयास है कि भविष्य में आपूर्ति बाधित होने पर भी देश के पास पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद रहे।

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद मुजफ्फरनगर में अब उपभोक्ताओं को अपने गैस बजट को बढ़ाना होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के बाद इस बढ़ोतरी ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है। खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 KG) के दामों में भी भारी इजाफा किया गया है। ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव ने वैश्विक ईंधन बाजार को अस्थिर कर दिया है, जिसका नतीजा अब भारत में गैस की कीमतों में उछाल के रूप में सामने आया है। अमेरिका-ईरान युद्ध से रसोई गैस की किल्लत की आशंका के चलते बढ़ाये गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, घरेलू गैस 60 रुपये महंगा हुआ तो कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com