मुजफ्फरनगर में 40 वर्ष पुरानी दुकान पर देररात बुलडोजर चला, विरोध में भाकियू नेता ने दिया धरना

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर में भूमाफिया ने चलाया दुकान पर बुलडोजर

मुजफ्फरनगर (13 नवंबर)- पुरकाजी में देररात वंश की दुकान पर चला दिया गया मालिक द्वारा बुलडोजर, पुरकाजी थाने के गेट पर बैठे धरने पर लगा रहे न्याय की गुहार।

बताया जा रहा है वंश अग्रवाल नामक व्यक्ति की 40 वर्षो से किराए की दुकान थी जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मालिक दुकान खाली कराने की फ़िराक में था जिसका केस कोर्ट में चल रहा था। दुकान मालिक देररात दुकान पर बुलडोजर चला दिया, जिसकी भनक लगते ही वंश और उसके समर्थन में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान पूरे दल बल के साथ पुरकाजी थाने पहुंचे और घटना के विरोध में धरने पर बैठ गए।

परिवार की महिला भी धरने पर बैठी, लगा रही न्याय की गुहार

Advertisement

Leave a Comment

Related News