अहमदाबाद- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के अपने पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम महज 111 रनों पर सिमट गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए केवल 20 रन पर ही अफ्रीका के 3 टॉप बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। लेकिन इसके बाद डेविड मिलर (63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) ने 89 रनों की साझेदारी कर मैच का पासा पलट दिया। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स की 44 रनों की पारी की बदौलत अफ्रीका ने 187/7 का स्कोर बनाया।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। ईशान किशन शून्य पर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा (15) और तिलक वर्मा भी सस्ते में चलते बने। कप्तान सूर्यकुमार यादव (18) और हार्दिक पांड्या (18) संघर्ष करते दिखे, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मार्को यान्सन (4 विकेट) और केशव महाराज (3 विकेट) के आगे भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह चरमरा गई और 18.5 ओवर में 111 पर ढेर हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
भारतीय ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर विफल रही। ईशान किशन का जीरो पर आउट होना और अभिषेक शर्मा का जल्दी विकेट गंवाना भारत पर भारी पड़ा। पावरप्ले में ही 3 विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। इस हार के बाद अब भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। टीम इंडिया को अब अपने अगले मैचों में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराना होगा।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

















