मुज़फ्फरनगर- मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक हटवाया अतिक्रमण, सड़क पर 20-30 फुट का कब्ज़ा, लोग बोले अतिक्रमण हो जड़ से ख़त्म

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और आम जनता को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के सबसे व्यस्त मीनाक्षी चौक पर मोर्चा संभाला और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एसपी सिटी को अचानक सड़क पर देखकर दुकानदारों और अवैध ठेले वालों में अफरा-तफरी मच गई।

मीनाक्षी चौक नॉन वेज होटलों के विरूद्ध अतिक्रमण हटाओ अभियान, लगातार दिनभर लगा रहता है मीनाक्षी चौक से तकिया वाली मस्जिद तक जाम

अभियान के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने खुद पैदल मार्च करते हुए सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे गए सामान, बोर्ड, बैनर और ठेलों को हटवाया। पुलिस ने उन दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी जिन्होंने अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा से बाहर सड़क तक फैला रखा था। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी सिटी के पैदल मार्च के बाद नगर पालिका की टीम ट्रैक्टर ट्राली के साथ करीब 10 बजे मीनाक्षी चौक पहुंची जहां क़रीब 20-20 फुट का अतिक्रमण देखने को मिला, आजकल मीनाक्षी चौक से तकिया वाली मस्जिद तक नॉनवेज रेस्टोरेंट की भरमार है क्षेत्रवासी लगातार यहां अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से परेशान थे जिसके चलते लागातार प्रशासन को शिकायतें भी मिल रही थी। मीनाक्षी चौक के बाद क़रीब 10.30 बजे रात्रि में मेरठ रोड़ पर फूल के लगने वाले ठियो पर कार्यवाही की गई। फूल वालों को कोई बख्शीश नहीं मिली उनका सामान उठाकर ट्रॉली में भर लिया गया।

मौके पर मौजूद व्यापारियों को निर्देश देते हुए एसपी सिटी ने कहा कि अतिक्रमण के कारण न केवल ट्रैफिक जाम लगता है, बल्कि इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पैदल चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय संचालित करें।

बीएसए दफ़्तर पर शिक्षकों ने टेट रूपी राक्षस के पुतले का किया दहन, सरकार की मांग, बोले रोजी-रोटी का है सवाल

​दोबारा अतिक्रमण मिलने पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक नगर ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है। यदि किसी भी दुकानदार या फड़ वाले ने दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस कार्रवाई से शहर के अन्य व्यस्त चौराहों के अतिक्रमणकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News