मुज़फ्फरनगर के देवोपम स्कूल में बच्चों को भारतीय संस्कृति की मूल भावना की शिक्षा दी

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में आज भारतीय संस्कृति की मूल भावना को आत्मसात करते हुए अपने माता पिता को ईश्वर तुल्य मानकर मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन योग वेदांत समिति के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

आज के इस भव्य, दिव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चों के माता पिता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने अपने अपने माता पिता के चरण स्पर्श कर, तिलक कर, फूलों की माला अर्पित कर और आरती करते हुए संपूर्ण वातावरण को अत्यंत ही भक्ति भावना से परिपूर्ण और सभी पेरेंट्स को भावविभोर कर दिया।

देवोपम किड्स गार्डन स्कूल की प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया एवं बच्चों को बताया कि हमे अपने पेरेंट्स का हमेशा सम्मान करना चाहिए क्योंकि बड़ों के आशीर्वाद से ही हमे आयु, विद्या, यश और बल की प्राप्ति होती हैं।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News