मुज़फ्फरनगर में चाइनीज मांझे पर पुलिस की कार्यवाही, पतंग विक्रेताओं में हड़कंप

By प्रशांत खत्री

Published On:

मुज़फ्फरनगर- लगातार चाइनीज मांझे से आमजन से लेकर पशु व पक्षी आहत हो रहे हैं लखनऊ में बीते दिन चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख़्त निर्देश दिए हैं। गुरुवार सुबह से ही मुज़फ्फरनगर समेत पूरे प्रदेश में चाइनीज़ मांझे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

मुज़फ्फरनगर में चाइनीज़ मांझे पर एक्शन

सीएम योगी के आदेशों के बाद पूरे यूपी में जानलेवा चाइनीज मांझे पर पुलिस का एक्शन दिखाई दे रहा है। नगर में विभिन्न थानों की पुलिस क्षेत्र की पतंग व मांझे की दुकानों की छापेमारी में लग गयी है। खालापार से लेकर नई मंडी तक पतंगों की दुकानें खंगाली जा रही हैं।

खालापार में भी चला अभियान

खालापार चौकी प्रभारी असगर अली ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चाइनीज मांझे के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चलाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके चलते पतंगों की दुकानों में हड़कंप मच गया। सभी दुकानें एकाएक खाली-खाली हो गयी। पुलिस द्वारा पतंग विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी भी दी है। प्रतिबंध चाइनीज मांझे की बिक्री की तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञात रहे पहले भी कई जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में चाइनीज मांझे से घायल होने और जान गंवाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद चोरी-छिपे इसकी बिक्री जारी थी। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए मुज़फ्फरनगर पुलिस ने यह अभियान चलाया है बल्कि चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिये पुलिस आज सड़को पर उतरी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी। पुलिस लगातार गली गलियारों में चेकिंग कर रही है और संदिग्ध दुकानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News