सावधान! ATM से पैसे नहीं निकले तो समझो ‘गैंग’ सक्रिय, भोपा पुलिस ने पकड़े दो शातिर ठग, अपनाते थे यह अनोखा तरीका

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- अगर आप एटीएम (ATM) से पैसे निकालने जा रहे हैं और मशीन से आवाज आने के बाद भी कैश बाहर नहीं आता, तो सतर्क हो जाइए। भोपा थाना पुलिस ने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर पैसे उड़ाने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एटीएम के कैश स्लॉट (जहाँ से पैसे निकलते हैं) पर टेप या पत्ती लगा देते थे, जिससे पैसे अंदर ही फंस जाते थे और ग्राहक के जाने के बाद ये आरोपी उसे निकाल लेते थे।

सीसीटीवी से खुले राज:

​मोरना निवासी विकास कुमार की शिकायत पर पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो दो संदिग्ध चेहरे सामने आए। पुलिस ने घेराबंदी कर अभिषेक और मोहित (निवासी थाना पुरकाजी) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम:

​एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ये शातिर अपराधी एटीएम मशीन के उस हिस्से को टेप या लोहे की पत्ती से बंद कर देते थे जहाँ से कैश बाहर आता है। जब कोई व्यक्ति पैसे निकालने आता, तो मशीन से पैसे तो कट जाते थे लेकिन पत्ती लगी होने के कारण बाहर नहीं निकलते थे। ग्राहक को लगता था कि मशीन खराब है और वह चला जाता था। उसके जाते ही ये चोर वहां पहुंचकर टेप हटाते और फंसे हुए पैसे लेकर फरार हो जाते थे।

पुलिस को चकमा देकर हुए थे फरार:

​खास बात यह है कि ये आरोपी पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ने वाले थे, लेकिन उस समय चकमा देकर भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इनका एटीएम ब्लॉक कराया और आज इन्हें दबोच लिया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम दे पाते, उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News