मुजफ्फरनगर- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई की। इस दौरान महिलाओं से संबंधित कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और उचित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जहाँ पुराने प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान:
जनसुनवाई के दौरान श्रीमती सपना कश्यप ने “बाल विवाह मुक्त भारत” के 100 दिवसीय अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जनपदवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा, “आओ कसम खाएं, बाल विवाह मुक्त मुजफ्फरनगर बनाएं।” उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जनपद को बाल विवाह की कुप्रथा से मुक्त करने में प्रशासन का सहयोग दें।
अस्पताल का निरीक्षण किया
जनसुनवाई के उपरांत महिला आयोग की सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती महिलाओं से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी विभागों का आभार व्यक्त किया। श्रीमती कश्यप ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में कोई संवेदनहीनता न बरती जाए
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













