U-19 वर्ल्ड कप- पाकिस्तान को 58 रनों से धूल चटाकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

बुलावायो (जिम्बाब्वे)- आईसीसी मेन्स अंडर-19 (U-19) वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मार ली है। सुपर-सिक्स के इस अहम मैच में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है, जबकि इस हार के साथ पाकिस्तान वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गया है।

ढेर हुई पाकिस्तान की टीम

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 253 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था। जवाब में पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने समीर मिन्हास (9 रन) को एलबीडब्ल्यू कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद हमजा जहूर और उस्मान खान ने 65 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन स्पिनर कनिष्क चौहान ने हमजा को बोल्ड कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। पूरी पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवरों में महज 194 रनों पर सिमट गई।

सेमीफाइनल का समीकरण

भारत vs अफगानिस्तान- टीम इंडिया अब 4 फरवरी को हरारे में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी।

फाइनल– टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को होगा।

टीमस्कोरस्थिति
भारत U19252/10विजेता
पाकिस्तान U19194/10टूर्नामेंट से बाहर
मैच का हीरोकनिष्क चौहान और हेनील पटेलशानदार गेंदबाजी
मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News