मुजफ्फरनगर- जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है।
नई मंडी पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र के एक ओयो (OYO) होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर सीओ नई मंडी राजू साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
देखें वीडियो- मुज़फ्फरनगर- oyo कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले कई जोड़े, आपत्तिजनक सामग्री भी मिली
क्या है पूरा मामला?
मुज़फ्फरनगर के पचेन्डा रोड़ स्थित एक ओयो होटल में आपत्तिजनक में युवक युवतियों को आज थाना नई मंडी पुलिस ने पकड़े हैं साथ ही आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है उक्त ओयो होटल 3 लोग मिलकर चला रहे थे। उक्त होटल में कई कमरे मिले हैं जिनमें आपत्तिजनक हालत में जोड़े मौजूद थे। होटल के रजिस्टर की भी पुलिस जाँच कर रही है।
होटल किया गया सील
सीओ नई मंडी राजू साव ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल में चल रही अनियमितताओं और अनैतिक कार्यों को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त होटल को सील कर दिया गया है। पकड़े गए जोड़ों और होटल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वीडियो देखें- मुज़फ्फरनगर- प्लॉट का 6 साल बाद भी नहीं हुआ बैनामा, किसी और को बेचा, पीड़ित ने प्रेसवार्ता में सुनाई आपबीती
पुलिस की चेतावनी
सीओ राजू साव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे होटल और संस्थान जो नियमों की धज्जियां उड़ाकर देह व्यापार जैसे कार्यों को बढ़ावा देंगे, उन पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













