मुजफ्फरनगर- नई मंडी के कैफे में चल रहा था ‘गंदा खेल’, व्यापारियों ने जमकर काटा हंगामा, पुलिस से कार्यवाही की मांग

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद के पॉश इलाके नई मंडी में स्थित एक कैफे में हो रही अनैतिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कैफे पर धावा बोलकर वहां चल रहे ‘अनैतिक खेल’ का पर्दाफाश किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि कैफे की आड़ में यहां लंबे समय से अश्लीलता परोसी जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।

मौके पर मौजूद व्यापारी नेताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नई मंडी जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में कैफे के नाम पर छोटे-छोटे कैबिन बनाकर अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। व्यापारियों ने बताया कि यहां आने वाले युवक-युवतियों की संदिग्ध गतिविधियों के कारण सभ्य परिवारों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। सूचना मिलते ही नई मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिन्हें व्यापारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि इन अवैध गतिविधियों को तुरंत बंद न कराया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

देखें वीडियो- नई मंडी के एक कैफे में अनैतिक गतिविधियों का व्यापारियों ने किया विरोध

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की नाक के नीचे यह सब फल-फूल रहा है। व्यापारियों ने मांग की है कि सभी कैफे की जांच की जाए और जहां भी कैबिन कल्चर या नियमों के विरुद्ध कार्य पाया जाए, उनके लाइसेंस निरस्त कर उन्हें सील किया जाए। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे।

व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कैफे में घंटों के हिसाब से कमरे दिए जाते थे, जिससे अनैतिक कार्यों को बढ़ावा मिल रहा था। घटना के बाद मोहल्लेवासियों में भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गुप्ता कैफे को तत्काल बंद किया जाए और नाबालिगों को शामिल करने सहित अनैतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि अभी उक्त प्रकरण में पुलिस की आधिकारिक बाईट नहीं आई है लेकिन फिलहाल मौके से आई वीडियो अनैतिक कार्य होने की ओर इशारा जरूर कर रही हैं। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं कैमरे में कैद हो गयी है। देखना है थाना नई मंडी पुलिस की जाँच में क्या आता है और किस तरह की कार्यवाही की जाएगी।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News