अयोध्या से आया मुजफ्फरनगर के गुड़-शक्कर का संदेश, चंपतराय ने सत्यप्रकाश रेशू के प्रयासों को सराहा

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने मुजफ्फरनगर के सत्यप्रकाश रेशू को पत्र भेजकर यहाँ के विशिष्ट गुड़-शक्कर की मिठास और गुणवत्ता की प्रशंसा की है। रेशू द्वारा तिल, सौंफ, अजवाइन और देसी घी से तैयार कराया गया यह शोधपरक गुड़-शक्कर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की प्रसिद्ध हस्तियों को भेजा गया था, जहाँ से उन्हें भारी सराहना और पुन: मांग प्राप्त हुई है।

चंपतराय ने रेशू परिवार को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके समाज-हित के कार्यों को फलदायी बताया। साथ ही, उन्होंने भारतीय नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए रेशू के साथ अपने पुराने आत्मीय संबंधों को भी याद किया। मुजफ्फरनगर के गुड़ को वैश्विक पहचान दिलाने के इस अभियान की अब चारों ओर चर्चा हो रही है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News