पुरुषार्थी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम, नन्हे मुन्नों ने दी देशप्रेम की प्रस्तुतियां, भारत को विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पुरुषार्थी पब्लिक स्कूल (PPS) में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा फहराकर किया गया, जिसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया।

​बालक एवं बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए देशप्रेम से ओत-प्रोत गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार मल्होत्रा, तिलक वाधवा, विनोद वाधवा, विवेक टंडन, कुलभूषण बजाज, सभासद सतीश कुकरेजा, डॉ. विजय टंडन, अरुण जी, देवेंद्र अरोरा और अशोक कथूरिया उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य देवी दत्त शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ईमानदारी और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को याद दिलाया कि शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पहचानें और अपनी लगन से भारत को पुनः ‘विश्व गुरु’ बनाने में अपना योगदान दें।

​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रेनू जैन, गुंजन गुप्ता, कामिनी, छवि, अनिशा गर्ग, पूनम सैनी और लोकेश जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News