मुजफ्फरनगर- पुलिस कार्यालयों में गूंजी लोकतंत्र की शपथ, एसपी अपराध ने पुलिसकर्मियों को दिलाई निष्पक्ष मतदान की दीक्षा

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- जनपद में आज ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के अवसर पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के संकल्प के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय में एसपी अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे भारत के नागरिक होने के नाते लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को सर्वोपरि रखेंगे। इस दौरान विशेष रूप से यह प्रण लिया गया कि सभी कर्मचारी निर्भीक होकर और धर्म, जाति, वर्ग या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

एसपी अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने इस अवसर पर कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक नागरिक के रूप में हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस बल को स्वयं जागरूक रहने और समाज में निष्पक्ष चुनाव का संदेश देने के लिए प्रेरित किया। सिर्फ मुख्य कार्यालय ही नहीं, बल्कि जनपद के समस्त थानों और अन्य पुलिस कार्यालयों में भी संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों द्वारा मातहत कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस आयोजन ने पुलिस विभाग में लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य निष्ठा और जन-जागरूकता का एक मजबूत संदेश दिया है।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News