मुजफ्फरनगर- धूमधाम से मनाया गया ‘उत्तर प्रदेश दिवस 2026’, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा- विकास के पथ पर अग्रसर है नया यूपी

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर- धूमधाम से मनाया गया ‘उत्तर प्रदेश दिवस 2026’, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा- विकास के पथ पर अग्रसर है नया यूपी

मुजफ्फरनगर- जनपद के आईटीआई प्रांगण में शनिवार को ‘उत्तर प्रदेश दिवस 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनपद के तमाम आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभागार में उपस्थित जनसमूह ने लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को एलईडी के माध्यम से सुना गया। साथ ही, सहारनपुर मंडल और मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रसारण भी किया गया, जिसे सभी ने सराहा।


​विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।कृषि के क्षेत्र में 5 उन्नत किसानों शॉल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तो उद्यम में 7 उद्यमियों जिन्होंने अच्छे कार्य व उद्योग में प्रगति करने पर सम्मान पत्र व शॉल भेंट की गई। साथ ही कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 5 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 2 खिलाड़ियों को मोमेंटो व पटका पहनाया गया।

आईटीआई प्रांगण में कृषि, स्वास्थ्य, गन्ना, पुलिस और पंचायती राज सहित दर्जनों विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए। मंत्री जी ने प्रत्येक स्टाल का निरीक्षण किया और जनहित में दी जा रही जानकारियों की सराहना की। ‘मिशन शक्ति’ के तहत बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर भी अतिथियों ने उत्साह के साथ सेल्फी ली।

बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी आज विकास के हर क्षेत्र में मील के पत्थर स्थापित कर रहा है और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, विधायक राजपाल बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और सीडीओ कमल किशोर सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News