मुज़फ्फरनगर- जनपद में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। मुज़फ्फरनगर पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हुआ। थाना रतनपुरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी से पुलिस की आज देरशाम मुठभेड़ हो गयी है, जिसमें गुरफ़ान पुत्र इरफ़ान घायल हो गया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुज़फ्फरनगर पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है। आज शुक्रवार देरशाम रतनपुरी पुलिस कल्याणपुर-टोडा मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस ने रोकने का इशारा किया परंतु वह नहीं रुका और तेजी से दभेडि रजवाहा पटरी के कच्चे मार्ग के रास्ते से भागने लगा।
जानकारी के अनुसार, कुछ दूर भागने पर जब उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह ईंख के खेत मे घुस गया। तब उक्त शातिर और पुलिस के मध्य फायरिंग हुई, पुलिस टीम बाल बाल बची लेकिन जवाबी फायरिंग में उक्त बदमाश घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस द्वारा दी गयी शुरुआती जानकारी के अनुसार उक्त शातिर का नाम गुरफ़ान पुत्र इरफ़ान निवासी थाना रतनपुरी का बताया जा रहा है, जिसपर आधा दर्जन से ज्यादा मुक़दमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस को गुरफ़ान के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर मय 1 जिंदा व खोखा कारतूस व 1 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद हुई है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com
















