मुज़फ्फरनगर की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर कपिल देव ने सहारनपुर से आये इंजीनियर के साथ कि बात, दो अंडरपास बनने पर भी विचार

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जनपद में लगातार सड़कों की गुणवत्ता में आ रही खामियों के बाद राज्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की है। गाँधी कॉलोनी लिंक रोड़ व रुड़की रोड समेत कई सड़कों की गुणवत्ता का मुद्दा भी उठाया। नगर में बन रहे नाले भी चर्चाओं में रहा।

राज्यमंत्री कपिल देव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत आज सहारनपुर आये चीफ़ इंजीनियर और लोकल स्तर के अधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत हुई। जिसमें विशेष तौर से सड़क व नालों के निर्माण कार्य रहे। मंत्री कपिल देव ने कहा, अगर गुणवत्ता अच्छी हो तो सड़कें 10 साल तक चलती हैं नहीं तो 1 साल में ही टूट जाती हैं।

शुक्रवार दोपहर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नगर की सड़कों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की है जिसमें सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया गया। दरअसल नगर में लगातार सड़कों के निर्माण में आ रही खामियां व ख़राब गुणवत्ता पर बातचीत हुई। मंत्री ने अधिकारियों को बेहतर गुणवत्ता के साथ सड़कों व नालों के निर्माण हेतु निर्देशित किया।

राज्यमंत्री कपिल देव ने कहा, सड़कें चाहे पीडब्ल्यूडी, विधायक निधि, सांसद निधि या नगर पालिका किसी भी निधि को हों उनका पैसा जनता का होता है और शासन से पैसा आता है। उनकी गुणवत्ता बढ़िया होनी चाहिए। चीफ़ इंजीनियर को भी सख़्ती के साथ निर्देशित किया गया है, निर्माणाधीन सड़कों को ख़ुद निरीक्षण कर क्वालिटी की जांच करें।

उन्होंने कहा, गाँधी कॉलोनी लिंक रोड़ की सड़क में भी काफ़ी शिकायतें मिली थी, नगर के कई क्षेत्रों में सड़कों व नालों का निर्माण चल रहा है। नालों का निर्माण तो 25-25 सालों में होता है। इसलिए उनकी गुणवत्ता बढ़िया होनी चाहिए। रुड़की रोड़ मदीना चौक को जोड़ने वाली सड़क की भी चर्चा हुई है। नगरवासियों को जाम से निज़ात दिलाने के लिए 2 अंडरपास भी बनाये जा रहे हैं उन्होंने कहा, भोपा पुल और जानसठ पुल के नीचे अंडरपास भी बनेंगे।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News