मुज़फ्फरनगर में सुरक्षा की तैयारियां- शुक्रवार को ब्लैकआउट मॉकड्रिल, प्रशासन ने जनता से की अपील

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर में सुरक्षा की तैयारियां- शुक्रवार को ब्लैकआउट मॉकड्रिल, प्रशासन ने जनता से की अपील

मुज़फ्फरनगर- शुक्रवार 23 जनवरी को नगर में एक ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन ने मुज़फ्फरनगर वासियों से अपने घरों की लाइट बंद करने व मॉकड्रिल में संयम बरतने की अपील भी की है। ऐसी मॉकड्रिल कुछ माह पूर्व भारत-पाक युद्ध के दौरान भी देखने को मिली थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार 23 जनवरी को ठीक शाम 6 बजे एक मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क़रीब 10 से 15 मिनट तक बिजली भी बंद कर दी जाएगी और इस दौरान फायर बिग्रेड व पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते दिख सकती हैं। यह रिहर्सल केवल आपकी सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए की जा रही है।

मुज़फ्फरनगर प्रशासन की अपील

  • सायरन की आवाज़ सुनकर बिल्कुल न घबराएं और न ही अफवाह फैलाएं
  • अपने घर की सभी लाइट शाम 6 बजे बंद कर दें,
  • सभी वाहनों की लाइट भी बंद कर दें
  • यदि आप शहर में कहीं पर गतिशील हैं तो आप जहां हैं, वाहन की लाइट बंद करके वहीं रुक जाएं
  • *दूसरी बार सायरन बजने पर सामान्य हो जाएं।
मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News