मुजफ्फरनगर- अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु श्रीरामलला के दिव्य आगमन की द्वितीय वर्षगांठ आज मुजफ्फरनगर में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी पावन उपलक्ष्य में भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जहाँ पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
इस उत्सव में भारी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने न केवल प्रभु की भक्ति का आनंद लिया, बल्कि सामूहिक रूप से धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर नगर की अनेक श्रद्धालु महिलाओं द्वारा सुंदर व भक्तिमय कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आज रामलला के अयोध्या आगमन की दूसरी वर्षगांठ पर मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति-रस से सराबोर रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अरुण मिश्रा द्वारा भगवान श्रीराम को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया। संजय मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी द्वारा 22/012024 में अयोध्या प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए सभी सनातनी लोगों की ओर से बहुत बहुत बधाई दी।
कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से अंकित मिश्रा, विनायक मिश्रा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, रवि शर्मा, सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, प्रीति शर्मा, मुनेश शर्मा, गरिमा गोयल, पूजा सिंह, प्रिया मिश्रा, रितिका मिश्रा, निशा शर्मा, अजय गर्ग, वरुण गर्ग, मनोहर लाल वर्मा, संजय सिंघल, पी.के. अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनुज उपाध्याय, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













