मुज़फ्फरनगर- रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली संस्था समर्पित युवा समिति ने एक बार पुनः जनपद की शान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाई है। कई राज्यों में रक्तदान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली इस संस्था को सम्मान मिल चुका है। इस बार हैदराबाद में समिति को सम्मान मिला है।
समिति को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु हैदराबाद में थैलीसीमिया एंड सिकल सेल सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान कारगिल योद्धा नायक दीपचंद के हाथों समिति की ओर से शक्ति चौहान ने ग्रहण करते हुए सभी रक्त वीरों एवं वीरांगनाओं को समर्पित किया।
इसके अतिरिक्त मुज़फ्फरनगर जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा भी समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को अमित पटपटिया, हितेश आनंद, मणि पटपटिया एवं राखी ग्रोवर ने ग्रहण किया। समिति पहले भी एम्स ऋषिकेश सहित पंजाब, राजस्थान व हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में सम्मान प्राप्त कर चुकी है ।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email: muzaffarnagarviews@gmail.com













