मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में मिला नर कंकाल, 14 दिसम्बर को लापता हुआ था सचिन, पुलिस जाँच में जुटी

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में मिला नर कंकाल, 14 दिसम्बर को लापता हुआ था सचिन, पुलिस जाँच में जुटी

मुज़फ्फरनगर- जनपद के बुढ़ाना में उस समय सनसनी फैल गयी जब क्षेत्र में ही एक नर कंकाल मिला, 14 दिसम्बर 2025 को गाँव के युवक के लापता होने की पुलिस को शिकायत मिली थी, आशंका जताई जा रही है उक्त कंकाल लापता युवक का हो सकता है। हालाँकि पुलिस ने उक्त कंकाल को जाँच हेतु भेज दिया है।

ये भी देखें- मुजफ्फरनगर के इस शख्स का जज्बा देख दंग रह जाएंगे आप, 23 सालों से हाथों से लिख रहे हैं अखबार, देखिए वीडियो

जानकारी के अनुसार, बुढ़ाना पुलिस को दिसम्बर माह में तहरीर प्राप्त हुई थी जिसमें विपिन कुमार पुत्र बरियाम सिंह ने बताया था कि उसका छोटा भाई सचिन 14 दिसम्बर 2025 से गुमशुदा है। जिसकी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 18 जनवरी 2026 को गांव नगवा के ही एक गन्ने के खेत में एक कंकाल और कुछ कपड़े मिले हैं जिसको डीएनए परीक्षण हेतु भेजा गया जिससे उक्त कंकाल की पहचान कराई जा सके।

बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा निवासी सचिन नाम का एक युवक 14 दिसंबर 2025 को घर से लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा सभी जगह उसकी तलाश करने के बाद उसकी गुमशुदगी बुढाना कोतवाली में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस और परिजन युवक की तलाश कर रहे थे कि रविवार को नगवा गांव के जंगल से ही एक नर कंकाल के अवशेष पुलिस को मिले। जिसके पास से लापता युवक सचिन के कपड़े भी मिले हैं जिससे उसके परिजनों ने उसकी सिनाख़्त की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक सचिन का प्रेम प्रसंग उसकी भाभी की बुआ की लड़की नगीता निवासी दोघट बागपत के साथ पिछले कई सालों से चल रहा था मृतक के भाई विपिन का आरोप है कि इस बीच में नगीता के भाइयों ने सचिन के साथ मार पिटाई करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मुजफ्फरनगर व्यूज व्हाट्सएप ग्रुप

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

Email: muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News