मुज़फ्फरनगर में बिना रुके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देवबंद निकले, नाराज़ भाजपाइयों के साथ वापसी में किया भोज

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मुज़फ्फरनगर आगमन की सूचना पर पहुँचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को तब निराशा हाथ लगी जब प्रदेश अध्यक्ष मुज़फ्फरनगर की जमीन पर बिना पैर रखे देवबंद के लिए कार से हाथ जोड़कर निकल गए।

दरअसल, देवबंद में यूपी सरकार में लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता की मृत्यु के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देवबंद जा रहे थे, जिसकी सूचना भाजपा खेमे को लगी तो राज्यमंत्री कपिल देव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी समेत तमाम भाजपा के दिग्गज नेताओं का गुप्ता रिसोर्ट पर जमावड़ा लग गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की एक झलक पाने और सैल्फी लेने वाले छोटे-मोटे नेताओं की भी लंबी कतार लगी थी लेकिन बिना सड़क पर कदम रखे पंकज चौधरी कार से हाथ जोड़कर देवबंद शोक सभा हेतु निकल गए जिससे नेताओं को मायूसी हाथ लगी लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों की नाराजगी को दूर भी कर दिया।

यह भी देखें- पीएम आवास योजना 2.0 के तहत मुज़फ्फरनगर में लाभार्थियों के खाते में डाले गए 1-1 लाख रुपये

घंटों इंतजार करने वाले सैंकड़ों कार्यकर्ता खाली हाथ रह गए। जनपद के भाजपाई उनकी एक झलक पाने के लिए कस्बा खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर तक हाईवे पर कई जगह इकट्ठा हुए हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गाड़ी से नहीं उतरे और चंद मिनट में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगे के लिए रवाना हो गए।

भाजपा नेताओं की नाराज़गी दूर

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी देवबंद में राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पिता की शोक सभा हेतु एक निर्धारित कार्यक्रम में जा रहे थे इसलिए उस वक्त तो वह मुज़फ्फरनगर की जमीन पर नहीं रुके सीधा देवबंद निकल गए लेकिन वापसी में उन्होंने दिल्ली-देहरादून हाइवे पर स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर भाजपा नेताओं के साथ ना केवल भोजन किया बल्कि छोटे बड़े सभी नेताओं के साथ फुर्सत के पल भी गुजारे, सभी नेताओं के साथ अलग-अलग फोटो खिंचवाये और भोजन कर वापस लौटे इस प्रकार आख़िर में भाजपा नेताओं की नाराज़गी अंत में खुशी में बदल ही गयी।

इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रूपेंद्र सैनी, प्रवीण खेड़ा, नंद किशोर पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, संजय गर्ग, विजय शुक्ला व शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News