मुज़फ्फरनगर- जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु गणतंत्र दिवस से पूर्व मुज़फ्फरनगर में ऑपरेशन कवच चलाया गया। जनपद में अनेक स्थानों पर पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस से पूर्व अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। महावीर चौक पर गाड़ियों से काली फ़िल्म भी हटाई गई है।
ऑपरेशन कवच के अंतर्गत आज जनपद मुज़फ्फरनगर में पुलिस द्वारा जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने पुलिस बल के साथ महावीर चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई।
ऑपरेशन कवच- गाड़ियों से उतारी काली फ़िल्म
मुज़फ्फरनगर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ऑपरेशन कवच समेत 9 अभियान चलाए जा रहे हैं जो गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था क़ायम रखने हेतु चलाया जा रहा है। अंतर्जनपदीय बोर्डरों से लेकर नगर के मुख्य चौराहों तक चेकिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस द्वारा गाड़ियों के शीशों पर काली फ़िल्म भी पुलिस द्वारा हटाई गई है।
ऑपरेशन कवच का साफ़ सन्देश
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कवच व ऑपरेशन पहचान समेत चल रहे कुल 9 अभियानों का साफ़ सन्देश दिया जा रहा है, नियम सभी के लिये समान है, आज महावीर चौक पर सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने ACP लिखी एक निजी कार के शीशों पर लगी काली फ़िल्म को भी उतरवाया।

एसपी सिटी ने दी अभियान की जानकारी
आगामी गणतंत्र दिवस से पूर्व ऑपरेशन कवच चलाया जा रहा है सभी वाहनों की सघनता से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान 10 दिनों तक चलाया जाएगा। आगामी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसमे कुल 9 अभियान हैं।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













