मुज़फ्फरनगर- सड़कों पर खुलेआम तमंचा लेकर घूम रहे युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुज़फ्फरनगर पुलिस ने उक्त युवक को सलाखों के पीछे पहुँचाया। मामला थाना मीरापुर क्षेत्र का है जहां दिनदहाड़े युवक हाथ में तमंचा लिए घूम रहा है।
तमंचा लिए युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जाँच की और युवक की पहचान कराई गई जिसमें मामला सही पाया गया। दअरसल वीडियो गत 13-14 जनवरी को सामने आया था जिसके बाद थाना मीरापुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ़्तार कर लिया है।
एक सिरफ़िरे युवक को तमंचे पर रोब ग़ालिब करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब युवक हाथों में खुलेआम तमंचा लेकर सरेआम बाज़ार में पहुँच गया, जो पूरा वाक्या स्थानीय किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एसएसपी ने दी मामले की जानकारी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि गत 13-14 जनवरी को सोशल मीडिया पर वीडियो देखा गया था जिसमें एक व्यक्ति हाथों में तमंचा लेकर पीछे की ओर खड़ा है। मामले की जाँच में सही पाया गया, जिसको मीरापुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही की जा रही है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













